लखीसरायसूर्यगढ़ा छात्र आत्महत्या: इंटर पास छात्र ने बथान के कमरे में फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में 17 वर्षीय छात्र राकेश कुमार ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह हाल ही में इंटर पास कर बीए में नामांकन की तैयारी कर रहा था। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने छत से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

