लखीसराय जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अशोक धाम मंदिर में बीते रविवार को आयोजित एक समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार को मंदिर समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के ठीक सामने स्थित नव निर्मित अशोक धाम रेलवे स्टेशन (ADHT) पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन सावन मेला के दौरान यहां एक भी ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया था। समिति ने बताया कि अशोक धाम से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित मनकठा स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होने के कारण प्रतिदिन हजारों-लाखों श्रद्धालु वहीं उतरने को मजबूर थे। इसके बाद श्रद्धालु रेलवे ट्रैक के किनारे लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर अशोक धाम पहुंचते थे, जिससे उनकी जान हमेशा जोखिम में रहती थी। कुछ वर्ष पूर्व इसी मार्ग पर पैदल आने के दौरान एक रेल दुर्घटना भी हो चुकी थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए सोमवार को कार्यालय खुलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य आसुतोष कुमार ने पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM) इंदू देवी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि अशोक धाम नया एवं विकसित रेलवे स्टेशन है और सावन माह में यहां बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों-लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मनकठा की अपेक्षा अशोक धाम स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव अधिक आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा मिल सके। पूर्व जिला परिषद सदस्य की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू देवी ने तत्काल संज्ञान लिया और अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी। यह व्यवस्था सावन मेला को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

अशोक धाम स्टेशन पर जिन 12 ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत किया गया है, वे इस प्रकार हैं

इन ट्रेनों का मिला ठहराव
इन ट्रेनों का मिला ठहराव फोटो: लखीसराय लाइव

63571 जसीडीह–मोकामा मेमू (JSME–MKA) 63572 मोकामा–जसीडीह मेमू (MKA–JSME) 03236 दानापुर–साहिबगंज स्पेशल (DNR–SBG) 03235 साहिबगंज–दानापुर स्पेशल (SBG–DNR) 05545 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल (RXL–DGHR) 05546 देवघर–रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (DGHR–RXL) 03511 आसनसोल–पटना स्पेशल (ASN–PNBE) 03512 पटना–आसनसोल स्पेशल (PNBE–ASN) 03555 मधुपुर–पटना स्पेशल (MDP–PNBE) 03556 पटना–मधुपुर स्पेशल (PNBE–MDP) 03527 आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल (ASN–GKP) 03528 गोरखपुर–आसनसोल स्पेशल (GKP–ASN) रेलवे के इस निर्णय से अब सावन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्हें मनकठा स्टेशन से रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल चलने की मजबूरी नहीं होगी, बल्कि वे सीधे अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर उतरकर सुरक्षित रूप से बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंच सकेंगे। पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने इस निर्णय के लिए पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन एवं प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू देवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और जनहित को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अशोक धाम में प्रत्येक वर्ष सावन के दौरान लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव अत्यंत आवश्यक था। अब यह मांग पूरी होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्व मध्य रेल की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु देवी के साथ आशुतोष कुमार की फाइल फोटो।
पूर्व मध्य रेल की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु देवी के साथ आशुतोष कुमार की फाइल फोटो।फोटो: लखीसराय लाइव
इन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
इन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी फोटो: लखीसराय लाइव