लखीसराय। राष्ट्रीय ग्रैप्लिंग दिवस 2026 के अवसर पर ग्रैप्लिंग एसोसिएशन, लखीसराय की ओर से मंगलवार को खेल भवन, लखीसराय में पौधारोपण एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, कोचों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती ने की। इस दौरान रोशन कुमार, कुंदन कुमार, बादल कुमार सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, कोच एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रैप्लिंग दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर इस विशेष अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पौधारोपण करते खिलाड़ी, कोच व पदाधिकारी
पौधारोपण करते खिलाड़ी, कोच व पदाधिकारी फोटो: लखीसराय लाइव
advertisement

इस मौके पर खिलाड़ी रणजीत कुमार, रवि कुमार, खुशबू कुमारी, शबनम कुमारी, संजना कुमारी सहित अन्य खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के बीच केक वितरित किया गया और खेल भावना, सामाजिक सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भारतीय ग्रैप्लिंग संघ एवं ग्रैप्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय ग्रैप्लिंग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि "एक खिलाड़ी का दायित्व केवल खेल तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी उतना ही आवश्यक है।"

केक काटते खिलाड़ी व कोच
केक काटते खिलाड़ी व कोच फोटो: लखीसराय लाइव

उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि राष्ट्रीय ग्रैप्लिंग दिवस को प्रत्येक वर्ष इसी उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जाए।