लखीसराय। सुनेना पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को बिहार प्राइवेट टेक्निकल एंड प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस एसोसिएशन (BPTIA) की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में आयोजित की गई। AICTE, नई दिल्ली एवं SBTE, बिहार से मान्यता प्राप्त इस संस्थान में आयोजित परीक्षा में लगभग 350 अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। बेहतर प्रबंधन के कारण अभ्यर्थियों ने बिना किसी परेशानी के परीक्षा दी और अधिकांश छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।

परीक्षा देते परिक्षार्थी
परीक्षा देते परिक्षार्थी फोटो: लखीसराय लाइव
advertisement

कॉलेज के निदेशक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम लगभग एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थियों को उनकी रैंक और उपलब्ध सीटों के आधार पर अपनी पसंद की शाखा (ब्रांच) चुनने का अवसर मिलेगा। परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के ऋषिकेश सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सोनू यादव, सहायक प्राध्यापक सुषी स्नेहा प्रियदर्शिनी तथा आईटी प्रभारी धीरज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलेज प्रबंधन ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सुनेना पॉलिटेक्निक कॉलेज गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने और छात्रों को बेहतर भविष्य देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।