🎥 ताजा खबरफ़ीचर्ड वीडियो
उपसभापति की पत्नी के वार्ड में बदहाली, 10 साल से कीचड़ और जलजमाव से जूझ रहे लोग
प्रकाशित: 14 जुलाई 2026अवधि: N/A mins
खबर का विवरण:
संक्षिप्त विवरण: लखीसराय नगर परिषद के वार्ड संख्या-2 स्थित भोला टोला में अधूरी सड़क और जलजमाव से करीब एक हजार की आबादी पिछले 10 वर्षों से परेशान है। दो वर्ष पहले लगभग 18 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन संवेदक द्वारा दो स्थानों पर सड़क अधूरी छोड़ दिए जाने से हल्की बारिश में भी सड़क तालाब बन जाती है। सबसे खास बात यह है कि यह वार्ड नगर परिषद के उपसभापति शिवशंकर राम की पत्नी पार्वती देवी का है। ऐसे में विकास के दावों के बीच इस वार्ड की बदहाल स्थिति नगर परिषद की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन लोड हो रहा है...