Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

स्काई विजन पब्लिक स्कूल के छात्र देवव्रत यादव ने JEE मेन्स में 99.9 पर्सेंटाइल हासिल कर रचा इतिहास

---Advertisement---

लखीसराय। शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए स्काई विजन पब्लिक स्कूल, नया बाजार के छात्र देवव्रत यादव ने JEE Main 2026 में शानदार 99.5 पर्सेंटाइल हासिल कर न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवव्रत की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाने वाली इस परीक्षा में इतनी ऊँची पर्सेंटाइल प्राप्त करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय की सचिव सबिता शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे देवव्रत की कड़ी मेहनत के साथ-साथ विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया।
वहीं, निदेशक बबलू शर्मा ने कहा कि देवव्रत ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

उन्होंने विश्वास जताया कि देवव्रत भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेगा। विद्यालय की प्राचार्या मैग्डलीन गोम्स ने भी देवव्रत की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है और उसकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। देवव्रत यादव बसुआचक, महिसोना के निवासी हैं। उनके पिता अंजनी कुमार विजय एक सरकारी शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता अंजनि कुमारी गृहिणी हैं। परिवार के मार्गदर्शन और समर्थन ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई है। देवव्रत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देवव्रत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment