Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

प्रसिद्ध हनुमान कथावाचक प्रदीप भैया जी महाराज 20 मई को लखीसराय पहुंचेंगे, ‘एक शाम मंगलधाम’ में देंगे प्रवचन

---Advertisement---


लखीसराय: आगामी 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम ‘एक शाम मंगलधाम’ को लेकर लखीसराय में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शहर के गणमान्य लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कृष्णकांत जी, अमित जी, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, कुमार जी, डॉ. अमित, मंटू नटराज सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

सभी ने कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए और जिम्मेदारियां भी तय की गईं। बताया गया कि इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक एवं सेवा कार्यों के लिए समर्पित आचार्य प्रदीप भैया जी महाराज (प्रदीप कौशिक भैया जी) का विशेष प्रवचन होगा। साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि कार्यक्रम कहां होगा ये अभी तय नहीं हो पाया है, कार्यक्रम स्थल तय होते ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि आचार्य प्रदीप भैया जी महाराज द्वारा झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ के समीप श्री मंगलधाम में 108 फीट ऊंची बजरंग बली की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना का भूमिपूजन 12 अप्रैल 2025 को हुआ था, यह मंगलधाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं होगा, बल्कि यहां शैव, शाक्त और वैष्णव परंपराओं पर आधारित मंदिरों के साथ-साथ स्कूल, छात्रावास, अस्पताल और अतिथि भवन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

इसका उद्देश्य संताल परगना क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। परियोजना के पहले चरण को वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। देश के चारों कोनों में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमाओं के निर्माण की योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जाखू मंदिर और गुजरात के मोरबी में प्रतिमाएं पहले ही स्थापित हो चुकी हैं, जबकि तीसरी प्रतिमा रामेश्वरम में लगभग तैयार है। चौथी प्रतिमा देवघर में निर्माणाधीन है।

इसी मंगलधाम के प्रचार-प्रसार और जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से लखीसराय में ‘एक शाम मंगलधाम’ का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment