Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

बड़हिया शोक में डूबा: मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर के मुख्य पुजारी विनय झा का निधन

---Advertisement---

लखीसराय जिले के बड़हिया नगर स्थित प्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर के मुख्य पुजारी विनय कुमार झा का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 मार्च को मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान ही विनय झा अचानक अचेत होकर गिर पड़े। तत्काल उन्हें बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

जिले के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई थी। हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना के IGIMS Hospital में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विनय झा अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा और विनम्र व्यवहार ने उन्हें लोगों के दिलों में खास स्थान दिलाया था। उनके निधन से न सिर्फ मंदिर बल्कि पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment