Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

सूर्यगढ़ा में SDM प्रभाकर कुमार की सख्ती: समीक्षा बैठक में लापरवाही पर चेतावनी, त्वरित समाधान के निर्देश

---Advertisement---

लखीसराय : सूर्यगढ़ा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) Prabhakar Kumar ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों, लंबित मामलों और योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। इस पर SDM प्रभाकर कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी विभागों को त्वरित समाधान और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।
पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के दौरान कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया, जिस पर SDM ने संबंधित पदाधिकारियों की सराहना करते हुए इसी गति को बरकरार रखने को कहा।

वहीं, बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। SDM ने ऐसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की गई, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके। इस बैठक को प्रशासनिक कसावट और जवाबदेही की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment