Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

बड़हिया में प्रशासन सख्त: SDM प्रभाकर कुमार की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर चेतावनी, त्वरित समाधान के निर्देश

---Advertisement---

लखीसराय : बड़हिया प्रखंड में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विभागवार लंबित मामलों, विकास योजनाओं की प्रगति एवं जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिस पर SDM प्रभाकर कुमार ने त्वरित समाधान और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए। SDM ने साफ तौर पर कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में ढिलाई बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में संतोषजनक प्रगति देखी गई, जिस पर SDM ने संबंधित अधिकारियों की सराहना की और इसी गति को बनाए रखने की अपील की।


हालांकि, बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। SDM ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment