Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में 10 संगीन मामलों का अपराधी गिरफ्तार: फायरिंग कर इलाके में फैलाई थी दहशत, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

---Advertisement---

लखीसराय में अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रंगदारी मांगने और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने वाले एक कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


यह मामला 30 अप्रैल 2026 का है, जब मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में राजीव कुमार अपने खेत से मिट्टी कटवाकर भराई करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सुजीत कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा और रंगदारी की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

क्या कह रहे हैं एसडीपीओ शिवम कुमार

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में राजीव कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान सुजीत कुमार अपने साथी रमन कुमार के साथ वहां पहुंचा और रंगदारी की मांग करने लगा। विरोध करने पर सुजीत ने पिस्टल से फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी सूर्यगढ़ा के कटेंहर गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद सूर्यगढ़ा और मेदनीचौकी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी सुजीत कुमार पर सूर्यगढ़ा और मेदनीचौकी थाना में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था और इलाके में फिर से अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस की कार्रवाई जारी

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment