Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: विकास वैभव बने मगध के IG, सुधांशु कुमार को मिली लॉ एंड ऑर्डर की कमान

---Advertisement---

पटना। बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस फेरबदल में चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को मगध क्षेत्र (गया) का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है, जबकि सुधांशु कुमार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।

चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव बने मगध रेंज के आईजी

चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को बिहार राज्य योजना परिषद के परामर्शी पद से हटाकर मगध क्षेत्र का आईजी नियुक्त किया गया है। अपनी साफ-सुथरी छवि, प्रशासनिक क्षमता और युवाओं के बीच लोकप्रियता को लेकर विकास वैभव लगातार चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर शिक्षा और सामाजिक अभियानों तक उनकी सक्रिय भूमिका रही है। माना जा रहा है कि मगध जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उनकी नियुक्ति सरकार की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है।

सुधांशु कुमार को मिली लॉ एंड ऑर्डर की कमान

वहीं राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के एडीजी सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय में उनकी पहचान अनुशासित और सख्त अधिकारी के रूप में रही है। सरकार ने कानून-व्यवस्था की निगरानी को और मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। फेरबदल के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से नेयर हसन खान को हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) का एडीजी बनाया गया है। वहीं एडीजी सुरक्षा परेश सक्सेना को पुलिस महानिदेशक (DG) के पद पर पदोन्नति देते हुए उसी विभाग में जिम्मेदारी दी गई है। तकनीकी सेवाएं एवं संचार के एडीजी निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) बनाया गया है, जबकि महानीरिक्षक एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का एडीजी बनाया गया है। इसके अलावा चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से हटाकर एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार बनाया गया है। वहीं एडीजी सुरक्षा अमृत राज को एडीजी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेरबदल में एक और अहम नाम आईपीएस रंजीत कुमार मिश्रा का है। साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा को अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) का आईजी बनाया गया है।

पुलिस विभाग में उनकी पहचान तेज अनुसंधान और प्रशासनिक पकड़ वाले अधिकारी के रूप में रही है। इसके अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी संजय कुमार को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि रेलवे आईजी पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस बड़े फेरबदल को सम्राट चौधरी सरकार की “क्राइम कंट्रोल और मजबूत कानून-व्यवस्था” नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

दहेज के लिए प्रताड़ना, फिर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप; लखीसराय की बेटी अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment