Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर लखीसराय संग्रहालय में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम, फोटोग्राफी कार्यशाला भी होगी आयोजित

---Advertisement---

युवाओं और विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल

लखीसराय। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत लखीसराय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 एवं 19 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को संग्रहालयों की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ना तथा विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

पहले दिन होगा “आओ चलें संग्रहालय की ओर” कार्यक्रम

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 18 मई 2026 को सुबह 11 बजे “आओ चलें संग्रहालय की ओर” विषय पर विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आगंतुकों को संग्रहालय भ्रमण कराया जाएगा तथा प्रदर्शित पुरावशेषों और उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक विरासत संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।

प्राचीन मूर्तियों और दुर्लभ सिक्कों से रूबरू होंगे आगंतुक

संग्रहालय प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम में आने वाले लोगों को संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन मूर्तियों, दुर्लभ सिक्कों, पुरातात्विक अवशेषों और ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इससे लोगों को जिले की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

दूसरे दिन आयोजित होगी फोटोग्राफी कार्यशाला

कार्यक्रम के दूसरे दिन 19 मई 2026 को सुबह 11 बजे फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला लखीसराय फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सहयोग से होगी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को विरासत एवं संग्रहालय फोटोग्राफी के विभिन्न पहलुओं, प्रकाश संयोजन, फ्रेम संरचना तथा सांस्कृतिक धरोहरों के कलात्मक दस्तावेजीकरण की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कला प्रेमियों से भागीदारी की अपील

संग्रहालय प्रशासन ने बताया कि दोनों दिनों के कार्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आमजन, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, स्थानीय फोटोग्राफर्स और कला एवं इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment