Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

चार घंटे तक ‘गायब’ रहे डीएम-एडीएम समेत कई बड़े अधिकारी, लखीसराय प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

---Advertisement---

लखीसराय: शुक्रवार को लखीसराय जिला प्रशासन महकमे में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब डीएम से लेकर एडीएम, डीडीसी समेत कई वरीय अधिकारियों का घंटों तक कोई अता-पता नहीं मिला। हालत यह रही कि सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन लगातार “नेटवर्क क्षेत्र से बाहर” बता रहे थे। जिला समाहरणालय से लेकर अन्य विभागों तक मौजूद अधिकारी एक-दूसरे से यही पूछते नजर आए कि आखिर डीएम साहब और बाकी वरीय अधिकारी हैं कहां? स्थिति इतनी असामान्य थी कि कुछ अधिकारियों के परिजन भी परेशान दिखे। लगातार फोन कॉल और संपर्क की कोशिशों के बावजूद जब किसी से बात नहीं हो सकी, तो प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लखीसराय में शायद यह पहला मौका था, जब बिना किसी पूर्व सूचना के डीएम समेत कई बड़े अधिकारी करीब चार घंटे तक पूरी तरह संपर्क से बाहर रहे। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि शुक्रवार को अधिकारियों का “सेवा संवाद” कार्यक्रम भी निर्धारित था। इसके बावजूद वरीय अधिकारियों का जिला समाहरणालय में मौजूद नहीं होना और किसी को इसकी जानकारी नहीं होना कई सवाल खड़े कर गया। करीब चार घंटे बाद जब मोबाइल नेटवर्क वापस आया, तब जाकर पूरे मामले से पर्दा उठा। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली कि डीएम, एडीएम, डीडीसी समेत अन्य अधिकारी श्रृंगीऋषि धाम गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि वहां नेटवर्क की गंभीर समस्या होने के कारण सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन आउट ऑफ कवरेज बता रहे थे। हालांकि मामला स्पष्ट होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन सवाल अब भी कायम है कि आखिर इतनी भी क्या अर्जेंसी थी कि जिले के इतने बड़े अधिकारी बिना किसी आधिकारिक सूचना के एक साथ निकल पड़े? इस पूरे घटनाक्रम ने शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए लखीसराय प्रशासनिक व्यवस्था में सस्पेंस, बेचैनी और अफरातफरी का माहौल जरूर पैदा कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment