Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

सूर्यगढ़ा के कवादपुर पंचायत में पेयजल संकट, ग्रामीणों में नाराजगी

---Advertisement---

लखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कवादपुर पंचायत के मानिकपुर वार्ड संख्या 12 में मुख्यमंत्री नल-जल योजना पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी हुई है। मां चंडिका स्थान के समीप लगा नल-जल पूरी तरह बंद हो जाने से आसपास के करीब 1000 से 1500 लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2018 में यह योजना शुरू की गई थी। इससे गांव के लोगों के साथ-साथ मां चंडिका स्थान पर पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलती थी। लेकिन पिछले दो वर्षों से योजना खराब पड़ी है और अब लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर एक चापाकल तक ठीक कराने के लिए फंड नहीं होने की बात कही जा रही है। ग्रामीण संजय मिश्रा, दीपक मिश्रा, परशुराम शर्मा, नारायण मालाकार और उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि वे लोग लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि इतनी बड़ी आबादी की समस्या के बावजूद जिम्मेदार लोग गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नल-जल योजना को चालू कराने और वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment