Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में InCure Hospital का शुभारंभ, डॉ. धीरज कुमार बोले – “अब सस्ता और बेहतर इलाज जिले में ही मिलेगा”

---Advertisement---

50 रुपए OPD शुल्क, 24 घंटे डॉक्टर सेवा और आधुनिक सुविधाओं के साथ शुरू हुआ अत्याधुनिक अस्पताल

लखीसराय जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात के रूप में रविवार को InCure Hospital का शुभारंभ किया गया। पटना के बाद अब लखीसराय में भी अस्पताल की शुरुआत होने से जिले और आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। यह अस्पताल पचना रोड बायपास चौक से पतनेर जाने वाली सड़क में स्थित है।

“गरीब और ग्रामीण मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज”

अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. धीरज कुमार ने कहा कि InCure Hospital का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और जिला क्षेत्रों के लोगों को सस्ती, पारदर्शी और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए पटना नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि अस्पताल में OPD शुल्क मात्र 50 रुपए रखा गया है। इसके अलावा जांच और सर्जिकल चार्ज भी काफी सीमित रखे गए हैं, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आसानी से इलाज करा सकें। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने की बात कही है, जिससे मरीज और उनके परिजनों को इलाज, दवा और अस्पताल में रहने की अवधि की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

24 घंटे डॉक्टर और एम्बुलेंस सेवा

डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही एम्बुलेंस सेवा का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर इमरजेंसी जैसे बर्न, इलेक्ट्रिक इंजरी और सिर में चोट जैसे मामलों में समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज की स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कई गंभीर बीमारियां, खासकर कैंसर, शुरुआती स्टेज में पहचान होने पर पूरी तरह ठीक हो सकती हैं। इसलिए समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है। अस्पताल में इलाज के दौरान तय मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और मरीजों के फॉलो-अप की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।

“मरीजों के विश्वास पर खरा उतरेगा अस्पताल”

मौके पर मौजूद स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनल ने कहा कि पटना स्थित InCure Hospital में मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है और अब लखीसराय में भी उसी स्तर की स्वास्थ्य सेवा देने के उद्देश्य से इस अस्पताल की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल पूरी तरह मरीजों के हित को ध्यान में रखकर खोला गया है। रेफरल अस्पताल जाने से पहले मरीज यहां पहुंचकर बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ आधुनिक जांच व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। डॉ. सोनल ने कहा कि अस्पताल में ICU की बेहतर सुविधा के साथ-साथ बच्चों को रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर यह अस्पताल मरीजों के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगा।

कई विशेषज्ञ डॉक्टर रहे मौजूद

अस्पताल उद्घाटन के मौके पर ऐनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार, जेनरल फिजिशियन डॉ. शुभम, आर्थो विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी डॉक्टरों ने लखीसराय और आसपास के लोगों को बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, InCure Hospital में अनुभवी डॉक्टरों की टीम, आधुनिक उपचार सुविधा, मरीज केंद्रित सेवा और सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया गया है। अस्पताल की शुरुआत के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और लोगों ने इसे लखीसराय के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment