Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

---Advertisement---

बड़हिया में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार से जुड़े 100 प्रश्नों का ओएमआर शीट पर दिया गया परीक्षा

बड़हिया, लखीसराय। भारतीय संस्कृति की महान संरक्षिका एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को बड़हिया प्रखंड के गंगासराय पंचायत अंतर्गत भविष्य भारती शिक्षण संस्थान, तहदिया में बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभा चयन एकता मंच, बड़हिया के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कक्षा आठवीं से दसवीं तक के कुल 155 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव पीयूष कुमार झा तथा भविष्य भारती शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कन्हैया कुमार पाठक की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने बिहार के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, साहित्य, कला एवं गौरवशाली विरासत से जुड़े 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर दिया।

प्रतियोगिता के दूसरे चरण में सभी छात्र-छात्राओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंच के सचिव पीयूष कुमार झा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की सशक्त संरक्षिका थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में देशभर के अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर तथा गया के विष्णुपद मंदिर सहित देश के 1700 से अधिक मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य कराया। इसके साथ ही संस्कृत भाषा और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के लिए कई गुरुकुलों की स्थापना भी की। आयोजकों ने बताया कि विशेष क्विज प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर घोषित किया जाएगा। उसी दिन सफल प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और महान विभूतियों के योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया गया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

दहेज के लिए प्रताड़ना, फिर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप; लखीसराय की बेटी अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment