लखीसराय, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जिले में प्रभावी बनाने और आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। DRS SOLAR ने मेले में प्रमुख भूमिका निभाते हुए उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जुड़ी सुविधाओं और योजना की जानकारी दी।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर SDM प्रभाकर कुमार, ADM नीरज कुमार, DDC सुमित कुमार, LDM कांत सिंह, बिहार ग्रामीण बैंक के Regional Manager अमरदीप, विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल, विद्युत कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

DRS SOLAR सहित वेंडरों ने दी सोलर की जानकारी
सोलर मेले में DRS SOLAR PRIVATE LIMITED और UNICORN GREEN ENERGY PVT. LTD. सहित पंजीकृत सोलर वेंडरों ने अपने स्टॉल लगाए। यहां उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने, सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने, बैंक ऋण और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। मेले का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे समझाने के साथ-साथ उन्हें योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिलाना भी रहा। उपभोक्ताओं ने वेंडरों के स्टॉल पर पहुंचकर अपने सवालों के जवाब लिए और सोलर सिस्टम लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
SBI समेत कई बैंकों ने दी ऋण की जानकारी
सोलर मेले में SBI, UBI, PNB और ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैंक प्रतिनिधियों ने लाभुकों को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए उपलब्ध ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इससे उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम की लागत, सरकारी सहायता और बैंक से मिलने वाली वित्तीय सुविधा को समझने में मदद मिली।
मेले में उपभोक्ताओं ने किया ऑनलाइन आवेदन
सोलर मेले में लखीसराय जिले के SBPDCL के विद्युत उपभोक्ताओं ने वेंडरों के स्टॉल पर पहुंचकर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से पीएम सूर्य घर योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता और रुचि दिखाई दी। वहीं, जिले में पहले से पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम स्थापित करा चुके लाभुकों को आवेदन/प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
DRS SOLAR के निदेशक सुधा रंजन कुमार सम्मानित
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और पीएम सूर्य घर योजना के तहत लखीसराय जिले में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए DRS SOLAR PRIVATE LIMITED के निदेशक सुधा रंजन कुमार को कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद सुधा रंजन कुमार ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना आम परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने और बिजली खर्च को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लखीसराय जिले के अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना DRS SOLAR का प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, सोलर वेंडरों और बड़ी संख्या में योजना के लाभुकों की सक्रिय भागीदारी रही। सोलर मेले के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।






