Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल के बाल उमंग उत्सव में दिखा उत्साह, वाटर पार्क बना आकर्षण का केंद्र

---Advertisement---

लखीसराय। भीषण गर्मी के बीच शहर के लाल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार से तीन दिवसीय “बाल उमंग उत्सव 2026” की शुरुआत हुई। उत्सव के पहले दिन स्कूल परिसर का माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से भरा नजर आया। छात्राओं ने वाटर पार्क में पानी की फुहारों के बीच जमकर मस्ती की और गर्मी से राहत का आनंद लिया।

स्कूल परिसर पहुंचने पर देखा गया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। वाटर पार्क में रंग-बिरंगे फव्वारों और पानी की धाराओं के बीच छात्राएं पूरे उत्साह के साथ खेलती और आनंद उठाती दिखीं।

गर्मी के बावजूद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों के खान-पान का भी विशेष ध्यान रखा गया था। छात्राओं को तरबूज, खीरा, लीची, पपीता और अनानास जैसे मौसमी फलों की थाली परोसी गई।

इसके अलावा बनाना शेक, मैंगो शेक, ठंडी लस्सी और तरबूज सलाद की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि बच्चे गर्मी से सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक, चेयरपर्सन ममता देवी तथा प्राचार्या मनीषा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और मानसिक ताजगी की भी जरूरत होती है। इसी उद्देश्य से बाल उमंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के दौरान शिक्षक यशवंत कुमार, राजा कुमार, क्षितिज कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार उत्सव के दूसरे दिन छात्र वर्ग के लिए भी इसी तरह की विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जबकि तीसरे और अंतिम दिन समापन समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment