Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

बाढ़ नाव हादसे में अब तक 5 शव बरामद, दो की तलाश जारी; पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा

---Advertisement---

बाढ़ (पटना)। उमानाथ गंगा घाट के समीप हुए दर्दनाक नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार गंगा नदी में खोज अभियान चला रही है। अभी भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह उमानाथ घाट से सुल्तानपुर दियारा की ओर जा रही नाव अचानक गंगा नदी के बीच धारा में पलट गई थी। नाव पर कुल 14 लोग सवार थे। हादसे के बाद सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि सात लोग नदी में लापता हो गए थे। प्रशासन के अनुसार अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं।

शुरुआती पहचान में नीलम कुमारी (30 वर्ष), श्रवण महतो (36 वर्ष) और काशी कुमार (15 वर्ष) के नाम सामने आए थे। अन्य बरामद शवों की पहचान और औपचारिक प्रक्रिया जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। आज भी नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन मृतकों के शव बरामद हुए हैं, उनके परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान कर दिया गया है।

शेष दो लापता लोगों के शव मिलने अथवा आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके परिजनों को भी सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हादसे के बाद उमानाथ घाट और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। फिलहाल सभी की निगाहें एनडीआरएफ की टीम पर टिकी हैं, जो गंगा नदी में लापता दो लोगों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

दहेज के लिए प्रताड़ना, फिर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप; लखीसराय की बेटी अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment