Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

मुंगेर-भागलपुर समेत बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई सिनियर IAS अधिकारियों का तबादला

---Advertisement---

शिक्षा, खान एवं भूतत्व, श्रम और आईटी विभाग में बड़े बदलाव

पटना। बिहार सरकार ने शुक्रवार को राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई सिनियर IAS अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई सिनियर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। इस फेरबदल में शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, श्रम संसाधन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समेत कई अहम विभाग शामिल हैं।

मुंगेर आयुक्त को भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार

2000 बैच के IAS अधिकारी प्रेम सिंह मीणा, जो वर्तमान में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त हैं, उन्हें अगले आदेश तक भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को सचिव-सह-खान आयुक्त, खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार पटना के पद पर तैनात किया गया है।

खान एवं भूतत्व विभाग में बड़ा बदलाव

सरकार ने खान एवं भूतत्व विभाग में भी बड़ा बदलाव किया है। अवनीश कुमार सिंह को विभाग का सचिव-सह-खान आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड और बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं विवेक सहेरा को विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग की कमान विनोद सिंह गुंजियाल को

2007 बैच के IAS अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग का पूर्ण प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस बदलाव के बाद डॉ. बी. राजेंद्र को शिक्षा और खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

श्रम संसाधन विभाग में नई जिम्मेदारी

1996 बैच के IAS अधिकारी के. सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

आईटी विभाग और BELTRON में बदलाव

अभय कुमार सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वे बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (BELTRON) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और पथ निर्माण विभाग में बदलाव

राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।

दरभंगा और कोसी प्रमंडल में अतिरिक्त जिम्मेदारी

हिमांशु कुमार राय को दरभंगा प्रमंडल के साथ-साथ कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पटना DDC बने शुभम कुमार

2021 बैच के IAS अधिकारी शुभम कुमार को नालंदा से स्थानांतरित कर पटना जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

सरकार ने बताई वजह

सरकार के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल विकास योजनाओं में तेजी लाने, विभागीय समन्वय बेहतर करने और जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

दहेज के लिए प्रताड़ना, फिर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप; लखीसराय की बेटी अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment