Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

पेड़ से टकराई बाइक,हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल,बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

---Advertisement---

पेड़ से टकराई बाइक

लखीसराय जिले के हलशी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघसा के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सत्यम कुमार और नंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने घर से सिकंदरा जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे। इसी दौरान लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर घोघसा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हलसी में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में भी डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया, लेकिन हालत नाजुक बनी रहने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment