Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

मॉडल विद्यालय खगौर का DM ने किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर

---Advertisement---

लखीसराय : जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खगौर (मॉडल विद्यालय) का डीएम शैलेंद्र कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में “उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य” एवं “सात निश्चय-3” कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों पर विशेष चर्चा की गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अधिकांश मॉडल विद्यालयों में कक्षा 9 में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा प्रवेश मेरिट सूची एवं प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया गया है। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे मॉडल विद्यालय के अनुरूप शिक्षण कार्य करें तथा अन्य विद्यालयों के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करें। उन्होंने बच्चों के लिए मेंटरिंग व्यवस्था, साफ-सफाई, सॉफ्ट स्किल और अच्छे व्यवहार पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन पर भी समीक्षा की गई। विद्यालय के बाहर साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था में तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को रुचिकर एवं व्यावहारिक तरीके से पढ़ाने का आग्रह किया, ताकि छात्र-छात्राओं में सीखने की उत्सुकता बढ़े और वे प्रतिस्पर्धी वातावरण के लिए तैयार हो सकें। निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment