Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत, पुलिस महकमे में शोक

---Advertisement---

लखीसराय: जिले के टाउन थाना में तैनात होमगार्ड जवान प्रफुल्ल कुमार की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुई इस घटना से साथी जवानों के साथ-साथ परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव निवासी जगदंबी सिंह के 45 वर्षीय पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल कुमार टाउन थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सक डॉ. मणिभूषण कुमार ने जांच के बाद बताया कि जवान की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण प्रफुल्ल कुमार को हिट स्ट्रोक आया होगा या फिर हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान गई है। हालांकि मौत के असली कारणों को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। इधर टाउन थाना इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान जवान की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इसके लिए बिसरा सुरक्षित रख फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आत्महत्या की भी आशंका

चर्चा यह भी है कि होमगार्ड जवान प्रफुल्ल कुमार ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस प्रशासन फिलहाल कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रहा है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment