Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में अपराध की योजना बना रहे बदमाशों पर कहर बनकर टूटी बड़हिया पुलिस, 4 शातिर गिरफ्तार

---Advertisement---

लखीसराय। बड़हिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर इंग्लिश मुहल्ला में छापेमारी कर पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे चार शातिर अपराधियों को धर दबोचा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और गांजा पीने के लिए इस्तेमाल होने वाले दो चिलम बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटकी, कन्हैया कुमार, सौरभ कुमार और पियुष कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी बड़हिया थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

एसडीपीओ शिवम् कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंग्लिश मुहल्ला में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटकी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले बड़हिया थाना और किऊल रेल थाना में दर्ज हैं। वह हाल ही में एक हत्या के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। वहीं, अन्य आरोपी कन्हैया कुमार और सौरभ कुमार के खिलाफ भी बड़हिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


“गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। सभी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

शिवम् कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment