लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हलसी और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी श्रवण बिंद को नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव से पकड़कर जेल भेज दिया।

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि 2 मई को नाबालिग बच्ची शौच के लिए बाहर गई थी, तभी आरोपी श्रवण बिंद ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, बच्ची की सूझबूझ और साहस के कारण आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी गढ़ी बिशनपुर गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद हलसी और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।







