Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में अभियोजन कार्यों की समीक्षा, डीएम नीरज कुमार ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

---Advertisement---

लखीसराय, 24 अप्रैल। जिला पदाधिकारी श्री नीरज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अभियोजन कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत में डीएम ने अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि न्यायालयों में लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। उन्होंने साक्ष्य एवं बहस के स्तर पर लंबित मामलों को चिन्हित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।डीएम ने सभी विधि पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की नियमित समीक्षा करें और समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति (DLMC) की बैठकों में प्रभावी समीक्षा की जा सके।

इसके साथ ही सभी लोक अभियोजकों एवं विशेष लोक अभियोजकों को हर माह अद्यतन प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया गया, जिससे विभागीय कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।बैठक में लंबित मामलों में आरोप गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने, अभियुक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु वारंट एवं नोटिस के तामिला को तेज करने तथा संबंधित थानों को सक्रिय भूमिका निभाने के भी निर्देश दिए गए।

अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियोजन प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर जोर दिया, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला विधि शाखा के पदाधिकारी, लोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment