Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

खगड़िया में मौत बनकर दौड़ा ट्रक: ऑटो को रौंदा, 7 की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

---Advertisement---

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और शव सड़क पर बिखर गए। यह दर्दनाक हादसा मानसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित ठाठा गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने पहले एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन अनियंत्रित ट्रक पहले एक पिकअप वाहन से टकराया और फिर सड़क किनारे खड़ी डेकोरेशन गाड़ी में जा घुसा। लगातार हुई टक्करों के कारण घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा, जहां चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा, एक युवती और दो युवक शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि देर शाम तक सभी मृतकों की आधिकारिक पहचान पूरी नहीं हो सकी थी। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-31 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच-31 पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

दहेज के लिए प्रताड़ना, फिर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप; लखीसराय की बेटी अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment