Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

सहयोग शिविर को लेकर लखीसराय प्रशासन अलर्ट, सीएम के प्रस्तावित दौरे से पहले डीएम ने दिए सख्त निर्देश

---Advertisement---

हर आवेदन का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा, पंचायत स्तर तक मॉनिटरिंग तेज

लखीसराय। आगामी 02 जून 2026 को आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” को लेकर लखीसराय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री स्तर से की जा रही है, इसलिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पोर्टल पर आने वाले किसी भी आवेदन, शिकायत या सुझाव को लंबित नहीं रखा जाए तथा उसका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे के बीच सहयोग शिविर पोर्टल को अनिवार्य रूप से खोलकर उसकी समीक्षा करें। यदि कोई आवेदन संबंधित विभाग का नहीं हो तो उसे तत्काल उचित विभाग को अग्रसारित किया जाए। साथ ही लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर कारणों की जानकारी लेने और आवश्यक सहयोग देने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक के दौरान सभी विभागों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े शिलान्यास, उद्घाटन, स्वीकृत राशि और कार्य प्रगति की अद्यतन सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन पंचायत सरकार भवन में अपनी उपस्थिति दर्ज करें। जहां बायोमेट्रिक सुविधा उपलब्ध है वहां बायोमेट्रिक के माध्यम से तथा अन्य जगहों पर पंजी के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों की प्रतिदिन समीक्षा कर ऑन-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीएम ने अधिकारियों को स्वयं पंचायत सरकार भवन पहुंचकर मामलों के समाधान का निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को योजनाओं का त्वरित लाभ मिलना चाहिए। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह, नजारत उप समाहर्ता प्राची कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment