Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

प्रेमिका से बात बंद हुई तो उठा ले गया मासूम: लखीसराय में 5 साल का बच्चा बरामद, 2 गिरफ्तार

---Advertisement---

लखीसराय में पांच वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रेमिका से बातचीत बंद होने से नाराज एक युवक ने मासूम को ही उठा लिया। हालांकि पुलिस की तत्परता से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 22 अप्रैल की देर रात इंदु देवी के 5 वर्षीय बेटे को घर से सोते समय अगवा कर लिया गया था। सूचना मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 28 अप्रैल को लखीसराय स्टेशन के पास छापेमारी कर औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के भट्टपुर निवासी मनीष कुमार और भागलपुर के पिरपैती थाना क्षेत्र निवासी मो. फुलो को गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही बच्चे को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बच्चे को हावड़ा ले जाने की फिराक में थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार का पीड़ित परिवार से पहले से संपर्क था और वह घर आता-जाता था। इंदु देवी की बहन से उसकी फोन पर बातचीत होती थी। पिछले कुछ दिनों से बातचीत बंद होने पर वह गुस्से में लखीसराय पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर बच्चे को उठा ले गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में रंगदारी और बच्चे को बेचने के एंगल से भी जांच कर रही है। छापेमारी टीम में लखीसराय थाना अध्यक्ष अरुण कुमार, पुअनि रवि कुमार, पुअनि सौरभ कुमार, सिपाही कुलदीप कुमार तथा DIU टीम के सदस्य शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment