Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय की बेटी ने रचा इतिहास: 96% अंक लाकर बनी जिला टॉपर, अब UPSC बनना है सपना

---Advertisement---

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हासिल की बड़ी सफलता

लखीसराय। जिले की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बालिका विद्यापीठ की छात्रा सौम्या राय ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। सौम्या की सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो, तो सफलता जरूर मिलती है। सौम्या राय सूर्यगढ़ा पुरानी बाजार की रहनेवाली है।

“सफलता का श्रेय माता-पिता और Physics Wallah को”

अपनी सफलता पर सौम्या राय ने कहा कि वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता को देना चाहेंगी, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने Physics Wallah का भी धन्यवाद किया, जहां से उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन मिला।
उन्होंने कहा-
“मैं हर दिन लगभग 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। सोशल मीडिया का इस्तेमाल मैंने केवल पढ़ाई के लिए किया, कभी भी उसे ध्यान भटकाने का जरिया नहीं बनने दिया। मैंने कोई विशेष तैयारी नहीं की, बस खुद को फोकस्ड रखा और लगातार मेहनत करती रही।”

तीसरी से 12वीं तक एक ही विद्यालय में की पढ़ाई

सौम्या राय की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक की पूरी शिक्षा एक ही विद्यालय से प्राप्त की है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संगीत में भी विशेष रुचि है और विद्यालय में उनकी मधुर आवाज अलग पहचान रखती है।
भविष्य को लेकर सौम्या का सपना बेहद बड़ा है। वह आगे किसी अच्छे विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर UPSC की तैयारी करना चाहती हैं, ताकि देश सेवा कर सकें।

विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

अन्य विद्यार्थियों के लिए संदेश देते हुए सौम्या ने कहा कि-
“अपने आप पर विश्वास रखिए, निरंतर मेहनत करिए और अपने लक्ष्य को ही प्रेरणा का स्रोत बनाइए। सफलता जरूर मिलेगी।”

पिता बोले – “बेटी ने मेहनत से साबित कर दिया कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं”

सौम्या राय के पिता अमित कुमार राय ने कहा कि बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि सौम्या ने अपनी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के दम पर यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और लगन हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ घर के कई कामों को संभालते हुए भी सौम्या ने लगातार मेहनत जारी रखी और आज उसी का परिणाम है कि उसने जिले में टॉप कर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। अमित कुमार राय ने बेटी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आगे भी अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करे और देश सेवा के अपने सपने को पूरा करे।

मां ने कहा – “मेरी बेटी की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात”

वहीं सौम्या राय की माता रानी निरूपमा भारती ने कहा कि उनकी बेटी ने कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर उसने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर बनकर पूरे परिवार और जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि सौम्या बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर केंद्रित रहती थी। रानी निरूपमा भारती ने बताया कि बेटी की यह सफलता केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौम्या आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी और अपने सपनों को साकार करेगी।

जिले के युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

सौम्या राय की यह सफलता आज जिले के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने यह दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सफलता की हर ऊंचाई को छुआ जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment