Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

डीएम के आश्वासन पर टूटा आमरण अनशन, एसडीएम पहुंचे अस्पताल; जांच और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की बात

---Advertisement---

लखीसराय। जनहित के मुद्दों को लेकर तीन दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर सिंह का अनशन आखिरकार प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एसडीएम प्रभाकर कुमार पहुंचे और जिला प्रशासन की ओर से वार्ता की।

एसडीएम प्रभाकर कुमार ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वह अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सरकार एवं विभागीय स्तर पर चल रही है। साथ ही संबंधित निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद कमल किशोर सिंह ने अपना अनिश्चितकालीन आमरण अनशन समाप्त कर दिया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू योगी एवं गुड्डू कुमार ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अमित कुमार, अस्पताल मैनेजर नन्द किशोर भारती एवं डॉक्टर आलोक कुमार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कमल किशोर सिंह लखीसराय बाइपास पुल सहित जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि करोड़ों की लागत से बने पुलों की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। तीन दिनों तक प्रशासनिक अधिकारियों के अनशन स्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और अंततः वार्ता के बाद अनशन समाप्त कराया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment