Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में जमीन बिक्री के बाद खूनी संघर्ष, पत्नी और साले पर जानलेवा हमला कराने का आरोप

---Advertisement---

लखीसराय। जिले के नगर थाना क्षेत्र में आपसी पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बालगुदर गांव में जमीन बिक्री के बाद हुए विवाद में एक शख्स को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल की हालत नाजुक होने पर निजी क्लीनिक से उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव निवासी संजय झा, रंजीत झा और विनोदानंद झा तीनों सहोदर भाई हैं। बताया जा रहा है कि संजय झा और उनकी पत्नी सरिता देवी के बीच पूर्व से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी बीच सोमवार को विनोदानंद झा अपने हिस्से की जमीन बेचने नगर थाना के समीप स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद तीनों भाई पास के एक मिठाई दुकान पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान संजय झा की पत्नी सरिता देवी अपने भाई शैलेश पांडेय, मिथलेश पांडेय और कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंची और विनोदानंद झा पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल के भाई रंजीत झा ने बताया कि तीनों भाई अपने पिता की जमीन के हिस्से की बिक्री के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिथलेश पांडेय, शैलेश पांडेय, सरिता देवी और अन्य लोगों ने उनलोगों के साथ मारपीट की।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने करीब एक लाख रुपये भी छीन लिए। रंजीत झा ने यह भी कहा कि उनके भाई संजय झा और उनकी पत्नी सरिता देवी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने पूरे मामले में पड़ोसी अंजय झा उर्फ श्री झा की भूमिका होने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment