Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में मुखिया पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद बना कारण

---Advertisement---

लखीसराय/सूर्यगढ़ा। बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अबगील रामपुर पंचायत में पारिवारिक जमीन विवाद ने मंगलवार की शाम खूनी रूप ले लिया। पंचायत के वर्तमान मुखिया मोहम्मद कलीम पर उनके ही सगे भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बेगूसराय में चल रहा है।

उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुखिया मोहम्मद कलीम और उनके भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब आठ बजे उनकी दो बहनें इटावा से अपनी बीमार मां से मिलने घर पहुंचीं। आरोप है कि बहनों के घर आने का विरोध करते हुए भाइयों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बहनों की चीख-पुकार सुनकर जब मुखिया मोहम्मद कलीम बीच-बचाव करने पहुंचे, तब उनके सगे भाई गुड्डू मियां,

एक अन्य भाई, उनके पुत्रों और पत्नियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि लोहे की वस्तु से उनके नाक पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए। हमले में उनके सीने पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेगूसराय ले गए।

मेदनी चौकी थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment