Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

‘दो से चार दिनों में निकलेगा जमा पानी’ : वार्ड 19 के जलजमाव पर एक्शन में विधायक रामानंद मंडल

---Advertisement---

जलजमाव से परेशान लोगों की शिकायत पर पहुंचे विधायक, बोले- बरसात से पहले निकासी नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर होगी

लखीसराय। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में गंभीर जलजमाव की समस्या को लेकर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने स्थल निरीक्षण किया। विशेष बात यह है कि विधायक रामानंद मंडल का आवास भी इसी वार्ड में स्थित है, जबकि उनकी धर्मपत्नी नीलम देवी वर्तमान में वार्ड की पार्षद हैं और लंबे समय से नगर परिषद की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि बायपास क्षेत्र में पानी निकासी के लिए केवल दो स्थानों पर व्यवस्था है। हाल के वर्षों में नए मकानों के निर्माण और निकासी मार्गों के अवरुद्ध हो जाने के कारण शहर का आधे से अधिक पानी इसी इलाके में जमा हो रहा है। पानी के बहाव का रास्ता पूरी तरह बाधित होने से आसपास के मोहल्लों और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मौके पर समाजसेवी लक्ष्मण सिंह उर्फ फुच्चू सिंह, संजय यादव चानन, विजय सिंह, दंगल यादव, संजय यादव, उपेंद्र यादव एवं चरित्र मंडल सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने विधायक को बताया कि यदि समय रहते निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी बरसात में हालात और भी भयावह हो सकते हैं तथा कई घरों में पानी घुसने की आशंका बनी हुई है। स्थल निरीक्षण के बाद विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि वार्ड संख्या 19 में पानी के निकास का रास्ता बाधित हो जाने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने बताया कि शहर के आधे हिस्से का पानी मनसिंघा पैन के माध्यम से इसी क्षेत्र में आता है और झंझरिया पुल की ओर इसका निकास होता था। लेकिन हाल के वर्षों में नए मकानों के निर्माण और उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है, जिससे बायपास तक जलजमाव की स्थिति बन गई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की टीम भी एक दिन पूर्व स्थल का निरीक्षण कर चुकी है और निकासी के उपायों पर काम कर रही है। बायपास में स्थित क्रॉसिंग पुलों की सफाई कर पानी को झंझरिया पुल की ओर निकाला जाएगा। विधायक ने कहा कि वर्तमान स्थिति काफी भयावह है और पानी सड़क पर जमा हो चुका है। रामानंद मंडल ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर वे स्वयं स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बरसात से पहले इस समस्या का समाधान करना प्राथमिकता है। अगले दो से चार दिनों के भीतर जहां-जहां निकासी के रास्ते अवरुद्ध हैं, उनकी सफाई कर पानी को निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अभी समाधान नहीं किया गया तो बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और भी विकट हो जाएगी। इसलिए नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर तेजी से काम कराया जाएगा, ताकि लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता, 155 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Leave a Comment