Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

पिपरिया दियारा में विकास की बड़ी सौगात, ललन सिंह ने किया 32 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

---Advertisement---

मोहनपुर में नए +2 स्कूल भवन का उद्घाटन, प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का रखा गया आधारशिला

हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ केंद्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, सभा में विपक्ष पर भी बरसे नेता

लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड में शनिवार को विकास योजनाओं की सौगात लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रवण कुमार और सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल भी मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने करोड़ों रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

इस दौरान मोहनपुर गांव में 1 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित +2 उच्च विद्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं 30 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पिपरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन सह आवासीय परिसर का नारियल फोड़कर और रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया गया।


नेताओं ने कहा कि ये परियोजनाएं शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

केंद्रीय मंत्री के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

मोहनपुर गांव पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और अन्य नेताओं का एनडीए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। फूल-माला, बुके, गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और नारों के बीच पूरा इलाका राजनीतिक उत्साह से सराबोर दिखा। समर्थकों ने नेताओं को मालाएं पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया।

“2005 से पहले बिहार में अपराधियों का राज था”- ललन सिंह

आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने विपक्ष, खासकर लालू परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा कि उस समय बिहार में सड़क, बिजली, सिंचाई और कानून व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। बहन-बेटियां शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरती थीं और अपराधियों का बोलबाला था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई पहचान बनाई है। ललन सिंह ने कहा कि आज बिहार हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंच चुकी है।

“पिपरिया की बदली तस्वीर में ललन सिंह का बड़ा योगदान”- लेसी सिंह

भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मंत्री बनने के बाद पहली बार विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए पिपरिया आई हूं। उन्होंने कहा कि पिपरिया प्रखंड की बदली तस्वीर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है। इससे आम लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

“दियारा क्षेत्र में हुआ ऐतिहासिक विकास” – श्रवण कुमार

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पहले दियारा क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में बिजली, सड़क, सिंचाई और पेयजल जैसी सुविधाओं की भारी कमी थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नेतृत्व में आज पूरा बिहार विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई जनप्रतिनिधि

इस मौके पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विकास योजनाओं और आगामी चुनावी माहौल को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी गर्म रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ से निपटने की तैयारी अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

6 साल में ही दरक गया लखीसराय का लाइफलाइन ROB, जांच के घेरे में इंजीनियर और संवेदक, प्रधान सचिव ने दिए कार्रवाई के संकेत

12 साल तक पुलिस और एजेंसियों को देता रहा चकमा, आखिरकार शिकंजे में आया 3 लाख का इनामी गैंगस्टर भोला सिंह

लखीसराय के प्रो. अनिल कुमार ने संभाली बिहार की विरासत की कमान, बने कार्यपालक निदेशक

लखीसराय के दिव्यांग अधिवक्ता रवि ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय विधि संस्थान दिल्ली में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अशोका एकेडमी का तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखने के साथ किया भरपूर मनोरंजन

Leave a Comment