Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

आचार्य लव कुश पांडेय के सानिध्य में बरतारा बना भक्तिमय, 1001 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ श्री सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ

---Advertisement---

हाथी-घोड़े, धार्मिक झांकियों और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र, नौ दिनों तक चलेगा श्रीश्री 1008 सीताराम महायज्ञ

रामगढ़ चौक (लखीसराय)। प्रखंड के बरतारा गांव में मंगलवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल के बीच नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के उद्घाटन अवसर पर आचार्य लव कुश पांडेय के सानिध्य में 1001 कन्याओं द्वारा विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कलश यात्रा बरतारा गांव से प्रारंभ होकर आसपास के विभिन्न मार्गों से होते हुए किऊल नदी तट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के उद्घोष, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा में हाथी, घोड़े एवं आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। सिर पर कलश धारण किए कन्याओं और महिलाओं की लंबी कतार ने पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत कर धार्मिक उत्सव में अपनी सहभागिता निभाई। आचार्य लव कुश पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम मानव जीवन में सुख, शांति और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महायज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में वैदिक अनुष्ठान, हवन, पूजन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचिका पूज्य खुशी किशोरी जी प्रतिदिन कथा प्रवचन करेंगी। वहीं वृंदावन की रासलीला मंडली भी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन करेगी। महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन के लिए झूले, खाद्य स्टॉल तथा विभिन्न प्रकार की दुकानों की व्यवस्था की गई है। महायज्ञ को लेकर बरतारा सहित आसपास के गांवों में उत्सव जैसा माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IPS कपल की चर्चा: शेखपुरा के नए एसपी हिमांशु और लखीसराय की एसपी प्रेरणा कुमार, दोनों संभाल रहे कानून-व्यवस्था की कमान

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 29 आईपीएस/बीपीएस अधिकारियों का तबादला, बांका-औरंगाबाद से लेकर खगड़िया, कटिहार और शेखपुरा तक बदले गए एसपी

सफलता की नई इबारत: बीके हार्ड प्रैक्टिस स्पोर्ट्स सेंटर के 60 अभ्यर्थियों का चयन, 45 बिहार पुलिस और 15 अग्निवीर में सफल

कजरा स्टेशन पर आंदोलन का बड़ा असर: तीन ट्रेनों के ठहराव पर बनी सहमति, 24 घंटे रहेगी आरपीएफ की निगरानी

ऑपरेशन मुस्कान बना खुशियों की सौगात: एसपी प्रेरणा कुमार ने 36 लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल

लखीसराय में पुलिस पर हमला! नोटिस तामील के दौरान SI को पीटा, चार हिरासत में

Leave a Comment