Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 29 आईपीएस/बीपीएस अधिकारियों का तबादला, बांका-औरंगाबाद से लेकर खगड़िया, कटिहार और शेखपुरा तक बदले गए एसपी

---Advertisement---

लखीसराय लाइव डेस्क : बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 जून 2026 को अधिसूचना संख्या 7785 जारी कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा (BPS) के कुल 29 अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। गृह विभाग की ओर से जारी इस आदेश में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं, जबकि पटना, भागलपुर और गया जैसे बड़े शहरों में भी नए नगर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। इस फेरबदल को आगामी प्रशासनिक चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। हाल के महीनों में बिहार में लगातार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं और सरकार पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर विशेष शाखाओं तक व्यापक बदलाव कर रही है। लखीसराय और उसके आसपास के जिलों पर नजर डालें तो खगड़िया, शेखपुरा, कटिहार, बांका, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेखपुरा और सहारसा जैसे जिलों के एसपी बदले गए हैं, जिसका असर पूरे मध्य और दक्षिण बिहार के पुलिस प्रशासन पर देखने को मिलेगा।

आसपास के जिलों में सबसे अहम बदलाव

खगड़िया के एसपी बदले
खगड़िया के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना भेजा गया है। उनकी जगह पटना पश्चिम के नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह को खगड़िया का नया एसपी बनाया गया है।
शेखपुरा को मिले नए एसपी
शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा, पटना में एसपी (सुरक्षा) बनाया गया है। उनकी जगह सहारसा के एसपी हिमांशु को शेखपुरा का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
बांका में नया पुलिस कप्तान
विशेष शाखा पटना में एसपी (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत अभिनीत कुमार को बांका का नया एसपी बनाया गया है। वर्तमान एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद भेजा गया है।
कटिहार में नया एसपी
पटना पूर्व के नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है। वर्तमान एसपी शिवर चौधरी को कैमूर भेजा गया है।


औरंगाबाद में नया नेतृत्व
बांका के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है, जबकि वर्तमान एसपी अनुषीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक बनाया गया है।
जहानाबाद में भी बदलाव
जहानाबाद के एसपी अपराजित को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना भेजा गया है। उनकी जगह गया नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार को नया एसपी बनाया गया है।
सहारसा को मिले नए एसपी
वैशाली के एसपी विक्रम सिन्हा को सहारसा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं सहारसा के एसपी हिमांशु को शेखपुरा भेजा गया है।

पूरी ट्रांसफर सूची: कौन कहां से कहां गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IPS कपल की चर्चा: शेखपुरा के नए एसपी हिमांशु और लखीसराय की एसपी प्रेरणा कुमार, दोनों संभाल रहे कानून-व्यवस्था की कमान

सफलता की नई इबारत: बीके हार्ड प्रैक्टिस स्पोर्ट्स सेंटर के 60 अभ्यर्थियों का चयन, 45 बिहार पुलिस और 15 अग्निवीर में सफल

आचार्य लव कुश पांडेय के सानिध्य में बरतारा बना भक्तिमय, 1001 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ श्री सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ

कजरा स्टेशन पर आंदोलन का बड़ा असर: तीन ट्रेनों के ठहराव पर बनी सहमति, 24 घंटे रहेगी आरपीएफ की निगरानी

ऑपरेशन मुस्कान बना खुशियों की सौगात: एसपी प्रेरणा कुमार ने 36 लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल

लखीसराय में पुलिस पर हमला! नोटिस तामील के दौरान SI को पीटा, चार हिरासत में

Leave a Comment