लखीसराय। लखीसराय पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” ने एक बार फिर आम लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खोए और गुम हुए 36 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।
मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने लखीसराय पुलिस, साइबर थाना और पूरी रिकवरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के कारण उनके मोबाइल वापस मिल गए।

मोबाइल वापस पाने वालों में…
मोबाइल वापस पाने वालों में लखीसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राहुल कुमार (बरियारपुर, पीरी बाजार), राहुल कुमार (झपानी), बमबम कुमार (रेहुआ), निक्की कुमारी (बड़हिया), राजकिशोर शर्मा, पीयूष कुमार (मेदनी चौकी), आशुतोष कुमार (अलीनगर), सौरभ कुमार (गोपालपुर), प्रीति कुमारी (बड़हिया), मनीष कुमार, बबलू कुमार (रामगढ़ चौक), टिंकू मोदी (गढ़ी विशनपुर),


राकेश कुमार (प्रतापपुर), गुड़िया कुमारी (बड़हिया), किसन कुमार (पचेना), विभा भारती (बन्नू बगीचा), साजिद अंसारी (हलसी), पूजा कुमारी (सूर्यगढ़ा), राकेश रंजन (हलसी), अमित कुमार (कजरा), छोटी कुमारी (पीरी बाजार), लक्ष्मी देवी (रामगढ़), संतोष कुमार (जमुई मोड़), वरुण गांधी (हलसी), सरिता देवी (हलसी), रानी कुमारी (सूर्यगढ़ा), रणधीर कुमार (कोरिया) एवं निखिल कुमार (अष्टघटी मोड़) समेत कई लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस सौंपे गए।

इसके अलावा अन्य जिलों के शिवानी गुप्ता (मुजफ्फरपुर), मुन्ना कुमार (शेखपुरा), रामकृष्ण मिश्रा (शेखपुरा) तथा शांतनु कुमार (वैशाली) को भी उनके मोबाइल लौटाए गए। मोबाइल वापस मिलने के बाद सभी लाभार्थियों ने लखीसराय पुलिस, साइबर थाना एवं रिकवरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता के कारण उनकी खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल सकी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल खोने या गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइल की खोज और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की। मोबाइल रिकवरी अभियान में साइबर थाना की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अभियान में इंस्पेक्टर विकास कुमार सिंह एवं एसआई अन्नू कुमारी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया। लखीसराय पुलिस का यह अभियान न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने में सफल रहा, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी और मजबूत करने का काम किया।







