Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने घंटों में किया रेस्क्यू; प्रेम प्रसंग बना वारदात की वजह

---Advertisement---

10 की संख्या में आए बदमाशों ने बाजार से उठाया युवक, बेरहमी से की पिटाई; तीन आरोपी हिरासत में

लखीसराय। जिले के कबैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए एक सनसनीखेज अपहरण कांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पचना रोड बाजार से एक युवक को करीब दस की संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले बेरहमी से पीटा और फिर जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। मामला कबैया थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी नीरज कुमार के अपहरण से जुड़ा है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे नीरज के पिता वरुण यादव ने सूचना दी कि उनका पुत्र पचना रोड बाजार गया था,

जहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अलग-अलग धावा दल का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि अपहृत युवक को कुछ ही घंटों के भीतर बायपास पुल के नीचे एक बोरिंग के समीप से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस दौरान तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है

प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला मामला

एसडीपीओ शिवम कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नीरज कुमार का एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। हालांकि युवती की शादी वर्ष 2022 में दूसरे युवक से हो चुकी थी, लेकिन शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी थी। जांच में यह भी सामने आया कि नीरज के पास युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। इसी बात को लेकर युवती के ससुराल पक्ष के लोगों में नाराजगी थी। आरोप है कि इसी कारण ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों ने नीरज का अपहरण किया और उसकी हत्या की नीयत से बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि नीरज और युवती दोनों खैरी गांव के रहने वाले हैं, जबकि युवती की शादी नया टोला निवासी रोहित कुमार से हुई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तेजी से कार्रवाई की, जिसके कारण युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज कर दी है। दिनदहाड़े बाजार से युवक के अपहरण की घटना से लोग दहशत में हैं।

सदर अस्पताल में इलाज के बाद रेफर

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बरामद युवक नीरज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद उसे आनन-फानन में लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया। जांच के दौरान नीरज का सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर करने की सलाह दी है। फिलहाल परिजन उसे पटना ले जाने की तैयारी में जुटे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment