Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

मोकामा-मुंगेर फोरलेन परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में काम पूरा करने का निर्देश

---Advertisement---

लखीसराय। बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) के अंतर्गत 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में राज्यभर में संचालित बड़ी अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान NH-33 मोकामा-मुंगेर फोरलेन सड़क परियोजना की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण, निर्माण कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों एवं कार्य निष्पादन की गति का बिंदुवार आकलन किया गया। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसी विकासात्मक परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही परियोजना के कार्य में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान जिला प्रशासन की ओर से परियोजना की वर्तमान प्रगति एवं लंबित बिंदुओं से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा में परियोजना की प्रगति संतोषजनक पाई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखीसराय से जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राहुल कुमार एवं जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बैठक में भाग लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment