Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, CCTV-जैमर की निगरानी में होगी परीक्षा

---Advertisement---

लखीसराय में 11 केंद्रों पर 14 और 17 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, DM शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

लखीसराय : केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-03/2025 के अंतर्गत 14 जून एवं 17 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने की।

बैठक में बताया गया कि लखीसराय जिले के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय के अंतर्गत कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

डीएम शैलेन्द्र कुमार ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जोनल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता दल एवं केंद्र अधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, जैमर और बायोमेट्रिक सत्यापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इन व्यवस्थाओं से जुड़े कर्मियों का नाम, मोबाइल नंबर एवं आधार विवरण संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए तथा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NH-80 को अतिक्रमण मुक्त बनाने की तैयारी, सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम का बड़ा एक्शन प्लान

सिपाही भर्ती परीक्षा में बिहार का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब! BMP सिपाही निकला मास्टरमाइंड, बेगूसराय से कैमूर तक फैला था नेटवर्क

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: मधेपुरा के तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, पुलिस महकमे में शोक

मां ज्वालपा मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल शुक्ला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लव जाल, धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपों में फरार कमाल असरफ पर 10 हजार का इनाम, लखीसराय पुलिस ने की घोषणा

5 दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, अब बथान पर मिला बुजुर्ग का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Leave a Comment