Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

ताइक्वांडो की राजधानी बना लखीसराय, राज्य चैंपियनशिप में 31 पदक जीतकर फिर बजाया जीत का डंका

---Advertisement---

लखीसराय/मोतिहारी। बिहार में ताइक्वांडो की पहचान बन चुके लखीसराय ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। चकिया (मोतिहारी) में आयोजित 6वीं राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया। लगातार आठ वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा लखीसराय एक बार फिर ताइक्वांडो की राजधानी के रूप में उभरकर सामने आया है।

प्रतियोगिता में जिले के कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर लखीसराय ने पदकों की झड़ी लगा दी। स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। सब जूनियर बालक वर्ग में कुंज बिहारी, कार्तिक, अंश राज, अमन कुमार, अंकित कुमार और दियांशु ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं आरव, आरव वशिष्ठ, कुणाल कुमार और सागर ने रजत तथा रेयांश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या कुमारी, अनामिका कुमारी और तुलसी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। अन्वी सिंह और नायवा यादव को रजत जबकि पल्लवी कुमारी को कांस्य पदक मिला। कैडेट वर्ग में सौरव और अमीषा पटेल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक जीतकर लखीसराय के पदक खाते को मजबूत किया। जूनियर वर्ग और पूमसे स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पूमसे प्रतियोगिता में अचल कुमारी ने सब जूनियर व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अथर्व सिंह और अन्वी सिंह की जोड़ी ने सब जूनियर पेयर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीनियर व्यक्तिगत पूमसे में अरुणा कुमारी ने रजत पदक हासिल किया।

जिले के मुख्य प्रशिक्षक बादल गुप्ता ने बताया कि लखीसराय पिछले आठ वर्षों से लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मजबूत खेल विरासत को बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि आज लखीसराय बिहार के सबसे सफल ताइक्वांडो जिलों में शुमार है। उन्होंने बताया कि जिले के आठ खिलाड़ियों को बिहार खेल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं पिछले वर्ष खिलाड़ियों को बिहार खेल सम्मान के तहत कुल पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्राप्त हुई थी। लखीसराय की इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और खेल अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी है। अब जिले के खिलाड़ियों की नजर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप पर है, जहां वे बिहार के लिए पदक जीतकर राज्य और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने घंटों में किया रेस्क्यू; प्रेम प्रसंग बना वारदात की वजह

विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खान सर मामले में नया मोड़: पुलिस जांच तेज, दो बॉडीगार्ड हिरासत में; गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी सरगर्मी

मोकामा-मुंगेर फोरलेन परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में काम पूरा करने का निर्देश

लखीसराय सदर अस्पताल में पानी के लिए तरसे डायलिसिस मरीज, आधा इलाज देकर लौटाए जा रहे मरीज

मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग: ICU बना मौत का जाल, 4 मरीजों की दर्दनाक मौत, कई की हालत गंभीर

Leave a Comment