Crime IPL Bihar Cabinet expansion Iran-Israel War बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश अन्य

लखीसराय में खेत से काम कर लौट रहे वृद्ध पर गिरा ठनका, मौत

---Advertisement---

लखीसराय। जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतन टोला खुटहा में ठनका गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. बीनो सिंह के पुत्र लगभग 55 वर्षीय रामविलास सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रामविलास सिंह खेत से जलावन लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने के बीच ठनका गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया है। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment